LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

Pawan Singh Wife:अब तुम्हारी भाषा में तुम्हे जवाब मिलेगा.... पवन सिंह पर भड़कीं ज्योति सिंह, तल्ख पोस्ट से भोजपुरी गलियारे में मचा भूचाल

Pawan Singh Wife:पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी के बाद ज्योति सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक ऐसे वार किए जिसने हवा में खलबली मचा दी।

Pawan Singh Jyoti Singh Akshara Controversy
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच छिड़ी जंग- फोटो : X

Pawan Singh Wife: भोजपुरी सिनेमा के मखमली गलियारों से लेकर सोशल मीडिया के डिजिटल पन्नों तक, पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का घमासान इन दिनों शहर की सबसे बड़ी चर्चा बना हुआ है। कभी अपनी गायिकी और अभिनय से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के सियासी गलियारों में उलझे नजर आ रहे हैं। नवरात्र के पवित्र अवसर पर एक मंच से अभिनेत्री अक्षरा सिंह से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने से लेकर रियलिटी शो में अपने इश्क और जज्बात खुलेआम बयां करने तक, पवन सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इन सबके बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह का बागी तेवर और सोशल मीडिया पर उनके तंज कसने के अंदाज ने इस पूरे प्रकरण को एक बेहद दिलचस्प और सनसनीखेज मोड़ दे दिया है।

अक्षरा सिंह से माफी और मंच का हाई-वोल्टेज ड्रामा

पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब मुंगेर के एक रंगारंग कार्यक्रम में मंच से पवन सिंह ने बीते दिनों के गिले-शिकवे मिटाते हुए अक्षरा सिंह का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है... उनके पिताजी हमारे भैया हैं और माताजी हमारी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोल दिया है, अब सब लोग ताली बजाइए।" पवन सिंह का यह अंदाज जहां उनके प्रशंसकों को हैरान कर गया, वहीं दूसरी ओर इसने पुरानी यादों और बिसरी कहानियों को फिर से ताजा कर दिया। इस वाकये के बाद से ही कयासों का बाजार गर्म हो गया कि आखिर इस खुलासे के बाद ज्योति सिंह की क्या प्रतिक्रिया होगी।

ज्योति सिंह का पारा सातवें आसमान पर 

पवन सिंह के इस कदम के बाद ज्योति सिंह का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक ऐसे वार किए जिसने हवा में खलबली मचा दी। ज्योति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद तल्ख और दो टूक शेरनुमा पंक्ति साझा की, जिसने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। उन्होंने लिखा-“जिस भाषा में तुम किसी को तोड़ते हो, उसी भाषा में जवाब मिले तो बुरा मत मानना। मर्यादा, एकतरफा नियम नहीं, दोनों तरफ से निभाई जाती है। संस्कार का बोझ सिर्फ़ हमें मत सिखाओ, सामने वाले को भी मर्यादा में रहना सिखाओ।”उनकी इस टिप्पणी को सीधे तौर पर पवन सिंह के उस आचरण पर करारा तंज माना जा रहा है, जिसमें वे अतीत के रिश्तों को कुरेदते नजर आए। ज्योति के इस बेबाक रुख ने साफ कर दिया कि अब वह चुप बैठने वाली नहीं हैं और हर वार का पलटवार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

NSIT
Nsmch

'सिंदूर खेला' का वह वीडियो और महफिल में छिड़ी चर्चा

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच ज्योति सिंह का एक और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। नवरात्र के पावन दिनों में 'सिंदूर खेला' की रस्म के दौरान का वीडियो उनकी सहेलियों और बहन जूही सिंह के साथ का है। वीडियो में हंसी-मजाक के माहौल के बीच एक तीखा व्यंग्य भी छिपा था। बातचीत के दौरान ज्योति की एक सहेली ने उनकी छोटी बहन जूही के लिए मज़ाकिया लहजे में कहा कि "मां, जल्दी से सखी की भी मांग लाल कर दो।"इस पर ज्योति सिंह ने संजीदगी और चुटीले अंदाज में जवाब दिया, "नहीं माता, जब अच्छा जीवनसाथी मिले, तभी मांग लाल करना।" बात यही नहीं रुकी, उनकी एक अन्य सहेली ने तड़का लगाते हुए कहा— "थूककर चाटने वाला ना हो!" इस बात पर ज्योति जोर से हंस पड़ती हैं और आगे कहती हैं कि साथी ऐसा होना चाहिए जो उनके स्वाभिमान और आत्मसम्मान को हमेशा बरकरार रखे।यद्यपि इस पूरे वीडियो में किसी का नाम खुलकर नहीं लिया गया, लेकिन पवन सिंह के साथ उनके मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों और खटास को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स और उनके चाहने वाले इसे सीधे तौर पर पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

रिश्तों के चौराहे पर खड़ा यह अफसाना

भोजपुरी इंडस्ट्री के इस पावर कपल की कहानी अब केवल फिल्मों या गानों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक खुली किताब बन चुकी है, जिसके हर पन्ने पर तकरार, बगावत और अहसासों की जंग साफ झलकती है। एक तरफ जहां पवन सिंह अपने पुराने रिश्तों को संभालते और सार्वजनिक तौर पर कबूलते नजर आ रहे हैं, वहीं ज्योति सिंह अपने स्वाभिमान की ढाल लेकर पूरी दृढ़ता से खड़ी हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि यह निजी कलह आने वाले दिनों में क्या नया मोड़ लेती है और क्या यह दूरियां हमेशा के लिए बढ़ जाएंगी या फिर सुलह का कोई नया रास्ता निकलेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट