LATEST NEWS

  • Bhojpur constable
  • Bhojpur constable: भोजपुर में खाकी पर वसूली के आरोप, वीडियो वायरल; सिपाही पर कार्रवाई के संकेत

  • Bhagalpur Event
  • Bhagalpur Event: भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह की एक झलक पाने को बेताब हुई भीड़, पुलिस

  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar News : पटना में अज्ञात वाहन बाइक सवार युवकों को रौंदा, इलाज के दौरान दो की हुई

  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने दी चेतावनी, 2-3 दिन में रिकवरी नहीं होने पर होगी कार्रवाई
  • Bihar News : मोतीहारी में 60 लाख रूपये के वेतन घोटाला को लेकर एसीएस सी के अनिल ने

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

पटना में रफ्तार का कहर: पालीगंज में बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत

पटना के पालीगंज (SH-2) में अख्तियारपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार पैसेंजर बस ने बाइक सवार 25 वर्षीय हिमांशु कुमार को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

Patna Road Accident
पालीगंज में बस ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत- फोटो : Reporter

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट हाईवे 2 (SH 2) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ अख्तियारपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित पैसेंजर बस ने बाइक सवार युवक को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय हिमांशु कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को हिमांशु पालीगंज बाजार से मोटरसाइकिल द्वारा वापस अपने घर कुरकुरी लौट रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद की तरफ से आ रही और पटना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पैसेंजर बस ने सामने से आ रही उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

सड़क जाम कर मुआवजे की मांग, मौके पर पहुंची पुलिस

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना मिलते ही पालीगंज थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

समझाने के बाद आवागमन शुरू, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस प्रशासन ने उग्र परिजनों और स्थानीय लोगों को ढाढस बंधाया और उचित सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस की सूझबूझ और समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी व वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

NSIT
Nsmch

ऋषिकेश की रिपोर्ट