LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

पटना के नौबतपुर में सनसनीखेज खुलासा:छोटे भाई ने 1.20 लाख की सुपारी देकर कराई थी बड़े भाई की हत्या, 4 गिरफ्तार

पटना के नौबतपुर में 9 अक्टूबर को हुए मिट्ठू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पारिवारिक कलह के चलते छोटे भाई ने ही 1.20 लाख रुपये की सुपारी देकर बड़े भाई की हत्या करवाई थी। मुख्य साजिशकर्ता छोटे भाई समेत 4 शूटर गिरफ्तार

patna-police-station-naubatpur-murder-investigation-press-co

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवां पुल के पास बीते 9 अक्टूबर 2026 की रात हुए बहुचर्चित मिट्ठू हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि वारदात में किसी बाहरी अपराधी का हाथ नहीं था, बल्कि पारिवारिक कलह में खून का रिश्ता ही खूनी खेल में बदल गया। पुलिस ने त्वरित और गहन जांच के बाद मुख्य साजिशकर्ता समेत घटना में शामिल कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक कलह से तंग आकर रची गई खौफनाक साजिश

पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश ने मामले का आधिकारिक खुलासा करते हुए बताया कि मृतक मिट्ठू का अपने घर में अक्सर विवाद रहता था। इसी पारिवारिक और आपसी कलह से परेशान होकर उसके छोटे भाई सोहन ने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। सोहन ने अपने दुल्हिनबाजार निवासी परिचितों से संपर्क साधा और मिट्ठू को मौत के घाट उतारने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सुपारी तय की। 9 अक्टूबर की रात तय योजना के मुताबिक नेवां पुल के पास वारदात को अंजाम दिया गया।

तकनीकी अनुसंधान के दम पर दबोचे गए हत्यारे

वारदात के बाद पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल सर्विलांस और स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य साजिशकर्ता छोटे भाई सोहन समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अन्य तीन सुपारी किलिंग के आरोपियों की पहचान दुल्हिनबाजार निवासी शंकर, आशीष और अभिनय उर्फ सूरज उर्फ भूरी के रूप में हुई है।

हथियार और कारतूस बरामद, भेजे गए जेल

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन तथा सात जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस प्रशासन ने आवश्यक कागजी कार्रवाई और कड़ी पूछताछ पूरी करने के बाद सभी चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

NSIT
Nsmch

नौबतपुर से सुमित की रिपोर्ट