LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Patna Accident: पटना में बेलगाम रफ्तार का कहर, अटल पथ पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, राहगीरों समेत 7 जख्मी

Patna Accident: पटना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ...

Patna Horror Speeding Scorpio
बेलगाम रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Patna Accident: पटना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अष्टमी पूजा की देर रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के अटल पथ के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन सवार लोगों के साथ सड़क से गुजर रहे राहगीर भी उसकी चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में करीब 6 से 7 लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया।

आस्था के सैलाब के बीच रफ्तार का खूनी खेल

जानकारी के मुताबिक, अष्टमी पूजा की रात शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग दुर्गा पूजा पंडालों में मां के दर्शन और प्रतिमाओं के अवलोकन के लिए घरों से निकले थे। इसी दौरान अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते गाड़ी सड़क पर पलट गई और उसकी चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए। त्योहार की खुशियों के बीच अचानक हुए इस हादसे ने मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव की कार्रवाई शुरू की। जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार कितनी थी और चालक ने वाहन से नियंत्रण किन परिस्थितियों में खोया।त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्ट- अनिल कुमार