LATEST NEWS

  •  Hemant Soren Mother Death
  • Roopi Soren Demise: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का

  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया था अंजाम, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
  • प्रेम-प्रसंग में हुई थी 14 वर्षीय किशोर की हत्या: प्रेमिका और उसके माता-पिता में मिलकर घटना को दिया

  • CM Nitish Kumar Maner Visit
  • Maner News:नीतीश कुमार ने पूर्व विधायक सूर्यदेव त्यागी की पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का जखीरा बरामद
  • बिहार-झारखंड सीमा पर गया पुलिस और SSB को बड़ी सफलता: जंगल में ज़मीन के अंदर दबा हथियारों का

  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप, परिजनों ने डीएसपी से लगाई गुहार
  • कैमूर का चर्चित राजा हत्याकांड: बेल पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित परिवार को धमकी देने का आरोप,

बंद कमरे में मिली माइक्रोफाइनांस कर्मी की लाश, मोबाइल में दफन था 'मौत' का राज... पुलिस को मिला क्या सुराग?

Bihar CRime - बंद कमरे में माइक्रोफाइनेंस से जुड़े एक कर्मी की फंदे से लटकी लाश बरामद की गई है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौत को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा भी किया है.

बंद कमरे में मिली माइक्रोफाइनांस कर्मी की लाश, मोबाइल में दफ

Gopalganj :- गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर। मीरगंज थाना क्षेत्र में आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी अमन कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष दुर्गानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कमरे की बारीकी से जांच कराई।

 FSL टीम भी तुरंत बुलाकर घटनास्थल पर वैज्ञानिक तरीके से सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, गोपालगंज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को गंभीरता से लेते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और FSL टीम के साथ पूरे मामले का निरीक्षण किया।

Diarch GO

एसडीपीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में मोबाइल में मिले व्हाट्सएप चैट और मैसेज के आधार पर यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस अभी सभी संभावित बिंदुओं पर गहराई से अनुसंधान कर रही है। मृतक की पहचान अनिल कुमार, पिता मुन्नीलाल शाह, निवासी फतवा नवादा, मोतिहारी के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद क्लियर होगा। हथवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही या संदेह को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

Report :- NAMO NARAYAN MISHRA/ GOPALGANJ