LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Fake ips arrest - फर्जी आईपीएस बन कर ली शादी, विवाह के बाद पता चलते ही थाने पहुंची पत्नी ने खोल दी पति की पोल पट्टी

Fake ips arrest - फर्जी आईपीएस बनकर लोगों को ठगने के साथ उसने धोखा देकर शादी कर ली। शादी के बाद पत्नी को झूठ का पता चला तो उसने खुद पति को गिरफ्तार करवा दिया।

Fake ips arrest - फर्जी आईपीएस  बन कर ली शादी, विवाह के बाद

Balia – खबर यूपी के बलिया जिले से जुड़ी है। जहां  पुलिस ने एक फर्जी  आईपीएस को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि उसके फर्जीवाड़े की जानकारी उसकी   पत्नी ने ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार फर्जी आईपीएस का नाम सुधीर कुमार राम बताया है। पुलिस ने बताया है कि खुद को आईपीएस बताकर उसने शादी की थी। लेकिन शादी के बाद पत्नी के सामने उसका झूठ सामने आ गया। पुलिस ने बताया कि वह पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था।

घटना 6 नवंबर की है। एक लड़की ने थाने में शिकायत की कि सुधीर ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर खुद को आईपीएस बताया और उससे शादी कर ली। शादी के बाद जब धोखा खुला तो सुधीर ने लड़की को गंदी-गंदी गालियां दीं। उसने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि अगर कोई कार्रवाई की तो पूरे परिवार को खत्म कर देगा। 

छापेमारी कर किया गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और अगले ही दिन 7 नवंबर को थानाध्यक्ष ने टीम बनाई। सब-इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल हरिओम सिंह और कॉन्स्टेबल गिरिजेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर वाजीदपुर ढाला के पास छापा मारा। वहां से सुधीर को पकड़ लिया गया। उसके पास से पुलिस वर्दी, स्टार, अशोक स्तंभ, फर्जी आईडी कार्ड, दो आधार कार्ड और एक टैबलेट बरामद हुआ।
 
 यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चल रहे अपराध विरोधी अभियान का हिस्सा है। अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी की निगरानी में हुई सुधीर की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

सुधीर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे ठगों से सावधान रहें। शादी से पहले व्यक्ति की पूरी जांच करें।

NSIT
Nsmch