LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Crime News: सरकारी महिला शिक्षिका को पूर्व प्रेमी ने बस स्टैंड पर तलवार से हमला कर मार डाला,कार से पहुंचकर घटना को दिया अंजाम...

Crime News: सरकारी महिला शिक्षिका के पूर्व प्रेमी ने बीच सड़क पर उसकी हत्या कर दी। महिला स्कूल जाने के लिए बस की इंतजार में थी तभी आशिक आया और तलवार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मर्डर
पूर्व प्रेमी ने ली जान - फोटो : social media

Crime News:  जिले के कलिंजरा कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सज्जनगढ़ ब्लॉक के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत संस्कृत की महिला शिक्षक लीला ताबियार की उनके पूर्व प्रेमी महिपाल भगौरा ने तलवार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे बस स्टैंड पर हुई। जब लीला स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं।

बीच सड़क पर शिक्षिका का मर्डर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी महिपाल अल्टो कार में वहां पहुंचा और कार से उतरते ही तलवार से सीधे लीला के पेट पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह कार में बैठकर भाग निकला। हालांकि कुछ ही दूरी पर उसकी कार एक पेड़ से टकरा गई। ऐसे में वह वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात 

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बागीदौरा डीएसपी और कलिंजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद मिली है। आरोपी की पहचान और तलाश के लिए फुटेज और जब्त की गई कार की नंबर प्लेट की सहायता ली जा रही है।

पहले भी किया था हमला

बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि मृतका लीला ताबियार (36) मूल रूप से अरथूना की रहने वाली थीं। उनका पूर्व पति से तलाक हो चुका था। जिसके बाद वह महिपाल भगौरा के संपर्क में आई थीं। परिवार वालों के अनुसार, महिपाल पहले भी 23 अगस्त 2023 को लीला पर तलवार से हमला कर चुका था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुई थीं और इलाज के लिए उन्हें गुजरात रेफर किया गया था।

NSIT
Nsmch

सरकारी नौकरी के बाद आई दूरी 

बताया जा रहा है कि 2023 में लीला को सरकारी नौकरी मिली थी। जिसके बाद महिपाल के साथ उनका रिश्ता बिगड़ने लगा था। दो साल पहले हुए हमले के मामले में लीला ने राजीनामा कर महिपाल को जेल से छुड़वाया था। परिजनों का आरोप है कि तब से ही महिपाल लगातार परेशान कर रहा था और इस बार उसने जान ही ले ली।

पुलिस कर रही सघन तलाशी अभियान

कलिंजरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही और जब्त की गई कार के आधार पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी संभव है। इस जघन्य हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। महिला सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि दो साल पहले हमला करने वाला आरोपी आखिर खुलेआम कैसे घूम रहा था।