LATEST NEWS

  • Bihar Satellite Township
  • Bihar Satellite Township: बिहार में 12 सैटेलाइट टाउनशिप पर बड़ा अपडेट! किसानों की जमीन पर सरकार का क्या

  • Bihar Survey Seeks Household Income Assets Spending and Debt
  • Bihar News: बिहार में घर-घर पहुंचेगी सर्वे टीम! कमाई, खर्च, जमीन और कर्ज का मांगेगी पूरा हिसाब, सरकार

  • Gandak Ring Bund
  • Bihar Ring Bund: गंडक की बाढ़ से मिलेगी मुक्ति? यहां बनेगा 80 KM का रिंग बांध

  • Anant Singh FIR
  • Mokama News: अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पर FIR, बाढ़ और मोकामा थाने में 3 मामले

  • Bihar Inflation: त्योहारों पर महंगाई का डबल अटैक! रसोई से बाजार तक बिगड़ा बजट, लोगों की थाली पर संकट, गृहिणियां परेशान- छोटे दुकानदारों की बिक्री पर भी असर
  • Bihar Inflation: त्योहारों पर महंगाई का डबल अटैक! रसोई से बाजार तक बिगड़ा बजट, लोगों की थाली पर

तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे को लेकर सरकार को घेरा : निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने की मांग की

वैशाली के राघोपुर में हुए नाव हादसे की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। दिल्ली से पटना पहुंचे और राघोपुर रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस यह बहुत दर्दनाक घटना है....

तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे को लेकर सरकार को घेरा : निष
तेजस्वी यादव ने वैशाली नाव हादसे को लेकर सरकार को घेरा- फोटो : रंजन कुमार

Patna : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान वैशाली में हुए दर्दनाक नाव हादसे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस पूरी दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।


नाव हादसे पर गहरी संवेदना और निष्पक्ष जांच की मांग

तेजस्वी यादव ने हादसे में मासूम बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे हादसे की पूरी तरीके से और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसकी लापरवाही से यह दर्दनाक हादसा हुआ।


पीड़ित परिवारों के लिए तीन डिसमिल जमीन और आर्थिक सहायता की पुरजोर वकालत

तेजस्वी यादव ने प्रशासन और सरकार से मांग करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों को हरसंभव आर्थिक मदद दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार को प्रत्येक पीड़ित परिवार को पुनर्वास के लिए कम से कम तीन डिसमिल जमीन भी उपलब्ध करानी चाहिए।


स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और प्रशासनिक लापरवाही पर खड़े किए सवाल

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने स्थानीय अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि आपात स्थिति में समय पर मदद और सुविधाएं क्यों नहीं मिल पाईं, इसकी भी गंभीर समीक्षा होनी चाहिए।

NSIT
Nsmch


चिराग पासवान के बयानों पर तंज, कहा— "यह सब फालतू बातें हैं"

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो तेजस्वी यादव ने कड़े शब्दों में खारिज करते हुए कहा कि यह सब फालतू की बातें हैं। उन्होंने इस संकट की घड़ी में सियासत करने के बजाय पीड़ितों को न्याय और ठोस मदद देने पर जोर दिया।

रंजन की रिपोर्ट