LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Weather Update: नवरात्र के पहले दिन बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, देवी पूजन के पहले जानिए मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. नवरात्र के पहले दिन बिहार में हल्की बूंदाबांदी का असर कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है।

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update - फोटो : news4nation

Bihar Weather : शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर से है। ऐसे में  रविवार को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है। इससे दशहरा के पहले दिन बिहार में हल्की बूंदाबांदी का असर कुछ जगहों पर दिखाई दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के 10 अक्टूबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, पटना समेत दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।  

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है इसमें उत्तर-मध्य बिहार में मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी शामिल है। उत्तर-पूर्वी बिहार में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में हल्की बारिश हो सकती है। 

Diarch GO

वहीं दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में कुछ जगहों पर मामूली बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इन जिलों में भी बारिश हर जगह होने का अनुमान नहीं है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण समेत दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 

कितना रहेगा तापमान?

11 अक्टूबर को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान लगभग 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पटना, गया और आसपास: अधिकतम 30–32°C, न्यूनतम 22–24°C। उत्तर बिहार: अधिकतम 32–34°C, न्यूनतम 22–24°C। दक्षिण-पश्चिम बिहार: अधिकतम 34–36°C, न्यूनतम 22–24°C। भागलपुर और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र: अधिकतम 30–32°C, न्यूनतम 22–24°C।  

NSIT
Nsmch


अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?

12 अक्टूबर को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 और 12 अक्टूबर, दोनों दिनों के लिए राज्य में कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। अगले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है। 

हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल और हल्की बारिश की स्थिति बदल सकती है। लोगों को मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।