LATEST NEWS

  • Munger Fake cigarettes
  • Munger Fake cigarettes: नकली सिगरेट कारोबार पर पुलिस की नजर, मुंगेर के बाकरपुर में छापेमारी

  • Purnia road accident
  • Purnia road accident: पूर्णिया के कप्तान पुल पर हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

  • Sanjay Kumar Singh IAS
  • Sanjay Kumar Singh IAS: IAS संजय कुमार सिंह की बिहार वापसी की तैयारी! सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव

  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हुई हत्या, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : भोजपुर में दो कट्ठा जमीन के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर

  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त कर किया विनष्ट
  • Bihar News : पटना में खाद्य संरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई होटलों और रेस्टोरेंट में की छापेमारी,

बिहार के 1 करोड़ 8 लाख लोगों को आज मिलेगा 1237 करोड़, CM सम्राट चौधरी भेजेंगे पैसा, आपको भी चाहिए तो ऐसे लें लाभ

इस योजना का उद्देश्य वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं सहित पात्र लोगों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। मासिक पेंशन से लाभार्थियों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

Bihar Pension Scheme 2026
Bihar Pension Scheme 2026 - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित करेंगे। सितंबर 2026 की पेंशन के रूप में पात्र लाभार्थियों को 1,100 रुपये की मासिक राशि मिलेगी। 

दरअसल, बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को प्रत्येक महीने 10 तारीख को पेंशन भेजी जाती है। उसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन पटना स्थित संकल्प, 1 अणे मार्ग में सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना 

इस हस्तांतरण के तहत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना और विधवा पेंशन सहित छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार की ओर से राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे लाभार्थियों को पेंशन प्राप्त करने में सुविधा होगी। इस योजना का उद्देश्य वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और आर्थिक रूप से कमजोर विधवा महिलाओं सहित पात्र लोगों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। मासिक पेंशन से लाभार्थियों को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

DBT के जरिए खातों में पहुंचेगी पेंशन

सरकार पेंशन राशि का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से करेगी। इस व्यवस्था के तहत राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और बिचौलियों की भूमिका कम करने में मदद मिलती है। सितंबर 2026 की पेंशन राशि के हस्तांतरण को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी और संबंधित विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

NSIT
Nsmch

राज्य के 1.08 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के लिए यह हस्तांतरण सामाजिक सुरक्षा पेंशन व्यवस्था के तहत एक बड़ा भुगतान होगा। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि राशि हस्तांतरण के बाद अपने बैंक खाते और भुगतान संबंधी संदेश की जांच कर लें। वहीं जो लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की इन श्रेणियों के अंतर्गत अगर आते हैं तो वे भी अपना आवेदन कर इसका लाभ ले सकते हैं।

अभिजीत की रिपोर्ट