LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवाती तूफान अर्णब का कहर! 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM

  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव  के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला, स्नातक सीट नीरज आगे
  • Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव के चार सीटों पर नतीजे , कांग्रेस का खाता नहीं खुला,

  • Bihar MLC election
  • Bihar MLC election: पटना में नीरज कुमार की निर्णायक बढ़त, तिरहुत में बंसीधर ब्रजवासी ने JDU को चौंकाया,

  • Bihar MLC Election Results 2026 Winners and Analysis
  • Bihar MLC election: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, जन सुराज

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

Bihar Board : बिहार बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि, अब 6 नवंबर तक मिलेगा मौका

Bihar Board : इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2028 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 06.11.2026 तक विस्तारित की गयी है......पढ़िए आगे

Bihar Board : बिहार बोर्ड ने 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की
रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि- फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा वर्ष 2028 में आयोजित होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों का पंजीकरण कार्य आज समाप्त हो रहा था, उन्हें अब राहत देते हुए बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की विस्तारित तिथियां घोषित कर दी हैं। अब छूटे हुए छात्र-छात्राएं 25 अक्टूबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।

इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2028 के वास्ते 11वीं कक्षा के छूटे हुए विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रधान आधिकारिक वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com पर विजिट कर सकते हैं। प्रधानाचार्य अपने अलॉटेड यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करके सभी वंचित विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे।

इसी प्रकार, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2028 के लिए 9वीं कक्षा के जो छात्र-हत्राएं किसी कारणवश अब तक पंजीकृत नहीं हो पाए हैं, उनके संस्थान आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.org के जरिए अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 

बोर्ड ने सभी स्कूल और कॉलेज के प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित विस्तारित तिथि (06 नवंबर 2026) के भीतर सभी योग्य विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूरा कर लें।

NSIT
Nsmch