LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar DGP Preeta Verma Meeting: प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की पटना की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार की प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने पटना SSP कार्यालय पहुंचकर कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। आगामी दशहरा पूजा को लेकर शहर में ड्रोन, आई ट्रिपल सी कैमरों और केंद्रीय बलों के साथ सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

Preeta Verma Patna SSP Office Meeting
प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की पटना की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम- फोटो : news 4 nation

बिहार की प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने शनिवार को पटना SSP कार्यालय का दौरा कर जिले की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। प्रभारी DGP का पदभार ग्रहण करने के बाद पटना के वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी यह पहली औपचारिक बैठक थी। समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने आई ट्रिपल सी (Integrated Command and Control Centre - ICCC) कार्यालय का भी निरीक्षण किया। माना जा रहा है कि आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर राज्य में शांति और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के उद्देश्य से इस उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था।


उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में अपराध नियंत्रण पर मंथन

बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस बल की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस समीक्षा बैठक में डीजी (अभियान) सह राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन, जोनल IG जितेंद्र राणा, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के अलावा पूर्वी, सेंट्रल, पश्चिमी और ग्रामीण क्षेत्र के SP, SDPO तथा DSP स्तर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने और जिले भर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की तैयारियों का जायजा लिया।

पुलिस समन्वय और तकनीकी निगरानी पर विशेष जोर

बैठक का मुख्य फोकस पुलिस व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने और विभिन्न शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर रहा। प्रभारी DGP ने अधिकारियों को जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन करने और अपराध पर नकेल कसने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। वहीं आई ट्रिपल सी के निरीक्षण के माध्यम से आधुनिक तकनीक और कैमरों के जरिए शहर की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने की योजना पर बल दिया गया।


दशहरा पूजा पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

बैठक के बाद पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि आगामी दशहरा पूजा को देखते हुए जिले भर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। त्योहारों के दौरान उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों, ICCC के हाई-टेक सर्विलांस और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में स्थिति नियंत्रित रखने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है।

NSIT
Nsmch

पटना से अनिल की रिपोर्ट