LATEST NEWS

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

Bihar Politics : अनंत सिंह के निष्कासन के बाद जदयू ने बाढ़ जिलाध्यक्ष को किया पदमुक्त, जिला कमिटी को किया भंग

Bihar Politics : मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह के बाद निष्कासन के बाद पार्टी ने एक और एक्शन लिया है. संगठन जिला बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज को पदमुक्त कर दिया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : अनंत सिंह के निष्कासन के बाद जदयू ने बाढ़ जि
जदयू की बड़ी कार्रवाई - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान पार्टी से बगावत करने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह पर जनता दल यूनाइटेड का हंटर लगातार चल रहा है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद, अब जदयू ने संगठन स्तर पर एक और बहुत बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी के खिलाफ जाकर काम करने और चुनाव के दौरान निष्क्रिय रहने के आरोप में बाढ़ के जिलाध्यक्ष मयंक राज को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। खास बात यह है कि बाढ़ ही अनंत सिंह का गृह क्षेत्र है और इसी बाढ़ अनुमंडल के अंतर्गत मोकामा विधानसभा क्षेत्र भी आता है।

जिला कमिटी भंग 

इस बड़ी कार्रवाई के तहत केवल जिलाध्यक्ष को ही नहीं हटाया गया, बल्कि पूरी बाढ़ जिला कमिटी को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। पार्टी द्वारा यह सख्त कदम संगठन के भीतर अनुशासनहीनता को रोकने और चुनावी गड़बड़ियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

कार्रवाई की मुख्य वजह

बाढ़ के भगवानपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण चुनावी सभा के दौरान जिलाध्यक्ष मयंक राज की सक्रियता नदारद पाई गई है। वहीँ पार्टी की ओर से यह पाया गया कि मतदान के अहम दिन भी वे पूरी तरह से निष्क्रिय रहे। पार्टी के उच्च नेतृत्व के अनुसार, जब उनसे इस निष्क्रियता पर जवाब तलब किया गया, तो उन्होंने कई तरह के बहाने बनाए और बार-बार 'मेडिकल इश्यू' का हवाला दिया, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए अनुशासनहीनता माना और यह कड़ी कार्रवाई की।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं 

अनंत सिंह के गढ़ माने जाने वाले बाढ़ क्षेत्र में पार्टी संगठन के खिलाफ इस तरह की बगावत और भीतरघात को दबाने के लिए जदयू ने यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

NSIT
Nsmch

प्रियदर्शन की रिपोर्ट