LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

Bihar News: बिहार में एक साथ 5 सहेलियों ने खाया जहर, 4 की मौत, 1 गायब, रहस्यमयी मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद में एक साथ 5 सहेलियों ने जहर खा लिया। 5 में से 4 की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं 1 लापता है जिसे पुलिस तलाश रही है। इस रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस उलझ गई है...

जहर
5 सहेलियों ने एक साथ खाया जहर- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद से सनसनी खेज वारदात सामने आया है। जिले में एक साथ 4 लड़कियों की मौत हो गई है। मौत के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज है पुलिस इस घटना के पीछे की वजह को तलाश रही है। घटना 29 जनवरी की बताई जा रही है। मामला हसपुरा थाना क्षेत्र के मोती बिगहा टोला, सैदपुर गांव का है। इलाके में चर्चा है कि पांच नाबालिग सहेलियों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिसमें चार की मौत हो गई, जबकि एक सहेली किसी तरह बच गई।

4 की मौत, 1 की तलाश जारी 

बताया जा रहा है कि बची हुई नाबालिग का गुप्त स्थान पर इलाज कराया जा रहा है। वहीं, चारों मृतक लड़कियों का अंतिम संस्कार पहले ही कर दिया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। वहीं रविवार को घटना की पुष्टि और जांच के लिए डीएसपी अशोक कुमार दास, सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार और हसपुरा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ सैदपुर गांव पहुंचे। हालांकि, गांव के लोग कुछ भी बताने से साफ इंकार करते नजर आए।

बस्ती में केवल महिलाएं मौजूद 

जानकारी अनुसार करीब 20 घरों की इस छोटी बस्ती में अधिकांश घरों में पुरुष मौजूद नहीं थे। महिलाओं ने बताया कि उनके पति मजदूरी के लिए बाहर गए हुए हैं। कई घरों में ताले लटके मिले। पूरे गांव में इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि गांव से कुछ दूरी पर एक जलधारा के पास सभी सहेलियों ने जहर खाया था।

जिंदा सहेली की तलाश में जुटी पुलिस

एक सहेली के जिंदा होने की चर्चा के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि यदि वह मिल जाती है, तो घटना से पर्दा उठ सकता है। डीएसपी अशोक कुमार दास ने बताया कि फिलहाल कोई भी ग्रामीण जानकारी देने को तैयार नहीं है। गांव में अधिकतर महिलाएं ही मौजूद हैं, लेकिन वे भी कुछ कहने से बच रही हैं। पुलिस गुप्तचरों के माध्यम से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

NSIT
Nsmch

आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

रविवार को मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की और घर-घर जाकर हालात का जायजा लिया। हालांकि, महिलाएं डर के कारण कुछ भी बताने से इंकार करती रहीं। आईजी ने पुलिस-प्रशासन को हर पहलू से जांच करने का निर्देश दिया। घटना के बाद वार्ड सदस्य, पंच, सरपंच, मुखिया और आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी। मौके पर एसपी, एसडीएम अमित रंजन, एसडीओ अशोक कुमार दास, बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी, सीओ कौशल कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।