LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में ₹10 के लेनदेन में युवक की हत्या, दो समुदायों के बीच भारी विवाद से तनाव, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

नवादा में एक अजीबोगरीब मामले में युवक पर हमला और उसकी मौत के बाद दो समुदायों में तनाव बढ़ तय है. इसे लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

Nawada
Nawada - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज में दो समुदायों के बीच विवाद में एक युवक की हत्या के बाद तनाव फैल गया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है। घटना के विरोध में गुरुवार को सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार, दीपू कुमार को मंगलवार रात पीटा गया था, जिसके बाद बुधवार रात उसकी मौत हो गई। 


यह विवाद ₹10 के लेनदेन को लेकर मोहम्मद अरमान की दुकान पर शुरू हुआ था। दीपू ने अरमान को ₹20 दिए, लेकिन अरमान ने ₹10 देने का दावा किया, जिससे दोनों के बीच बहस बढ़ गई। कथित दावा किया जा रहा है विवाद के दौरान अरमान ने दीपू पर लोहे की किसी वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपू को पटना में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Diarch GO


घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीओ अमित अनुराज और एसडीपीओ राहुल सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने लोगों से जानकारी ली और शांति समिति की बैठक भी की।


घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हिंदू संगठनों ने मुख्य फरार आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट