LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Road Accident: नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक रोशन कुमार की मौत हो गई।

Youth  Dies After Bike Collides With E Rickshaw Bus in Nawad
रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Nawada: जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक रोशन कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मृतक की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी बबलू सिंह के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रोशन कुमार अपने घर की खेती से तैयार मिर्च बेचने के लिए बाइक से नवादा आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी बाइक एक ई-रिक्शा से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और रोशन सड़क पर गिर पड़ा।बताया जा रहा है कि इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बस ने सड़क पर गिरे रोशन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, नवादा पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रोशन को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, रोशन अपने घर की खेती से तैयार मिर्च लेकर उसे बेचने के लिए नवादा जा रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि रोजमर्रा के इस काम के लिए घर से निकला युवक दोबारा वापस नहीं लौटेगा। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

हादसे के बाद पुलिस दुर्घटना में शामिल बस की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और हादसे के पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है।इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार से महज 18 साल की उम्र में उसका बेटा छीन लिया। घटना के बाद दौलतपुर गांव में भी शोक की लहर है।

रिपोर्ट- अमन कुमार