LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

हाथ में नई नवेली दुल्हन की चूड़ियां, जींस पैंट...नवादा डैम में मिला महिला का शव, दिल दहलाने वाली वारदात

Nawada Dam
Nawada Dam - फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र स्थित ताराकोल डैम से एक युवती का शव बरामद किया गया है। लगभग 25 वर्षीय इस युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।  युवती के हाथ में नई नवेली दुल्हन की चूड़ियां थीं और उसने जींस पैंट पहन रखी थी। उसके चेहरे पर कुछ दाग भी देखे गए हैं। शव मिलने के बाद युवती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।


सूचना मिलते ही नवादा के एसपी अभिनव धीमान, एसडीपीओ सुजय कुमार और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

Diarch GO


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। युवती की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती डैम तक कैसे पहुंची और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

अमन की रिपोर्ट