LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Nawada Fire Incident: बारात की आतिशबाजी बनी आफत, पटाखे की चिंगारी से बाजार में भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

Nawada Fire Incident: शादी की खुशियां उस वक्त मातम और अफरातफरी में बदल गईं जब बारात की आतिशबाजी से निकली एक चिंगारी ने बाजार में भीषण आग लगा दी। ...

Nawada Fire Incident
बारात की आतिशबाजी बनी आफत- फोटो : reporter

Nawada Fire Incident: शादी की खुशियां उस वक्त मातम और अफरातफरी में बदल गईं जब बारात की आतिशबाजी से निकली एक चिंगारी ने बाजार में भीषण आग लगा दी। इस अग्निकांड में बड़ी संख्या में जिंदा मुर्गे जलकर मर गए, जबकि एक मुर्गा दुकान और दो सब्जी विक्रेताओं की झोपड़ियां आग की चपेट में आकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के साथ-साथ आग बुझाने में जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक बारात बाजार से गुजर रही थी। इसी दौरान छोड़े जा रहे पटाखों से निकली चिंगारी एक बंद दुकान और आसपास रखे ज्वलनशील सामान पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने मुर्गा दुकान को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जहां मौजूद दर्जनों जिंदा मुर्गे बाहर निकलने का मौका भी नहीं पा सके और जलकर मर गए।

Diarch GO

आग की चपेट में पास की दो झोपड़ियां भी आ गईं, जहां सब्जी विक्रेता अपना कारोबार चलाते थे। झोपड़ियों में रखा लहसुन, प्याज, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। कुछ ही मिनटों में मेहनत की कमाई और रोजी-रोटी का सहारा आग की भेंट चढ़ गया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राहुल सिंह, थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तेजी से मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। समय रहते दमकल की गाड़ियां पहुंच जाने से आग को आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। यदि थोड़ी भी देरी होती तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह रूप ले सकता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बारात में की गई आतिशबाजी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी दावा किया कि पटाखों से निकली चिंगारी के कारण ही यह हादसा हुआ। इस अग्निकांड में दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों ने शादी समारोहों में अनियंत्रित आतिशबाजी पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमन कुमार