LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

वारसलीगंज विधायक अनिता ने जनता से किया सीधा संवाद, लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को दीं निर्देश

वारसलीगंज विधायक अनिता ने जनता से किया सीधा संवाद, लोगों की
विधायक अनिता ने लगाया जनता दरबार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनीता ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की है। इसी क्रम में बुधवार को पकरीबरावां प्रखंड में 'जनता दरबार में विधायक' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना और जन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना था। विधायक के इस प्रयास से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।


सैकड़ों फरियादियों ने रखी अपनी मांगें

जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं और सुझावों को लेकर पहुंचे। फरियादियों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण, बिजली की अनिश्चितता, पेयजल संकट, राशन कार्ड में गड़बड़ी, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि कई मामलों में आवेदन देने के बावजूद निचले स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी।


Diarch GO

मौके पर ही कई मामलों का निपटारा

विधायक अनीता ने सभी फरियादियों की शिकायतों को न केवल गंभीरता से सुना, बल्कि कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर मौके पर ही उनका त्वरित समाधान कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


लापरवाह अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अधिकारियों के कार्यशैली पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई अधिकारी आम जनता को उनके जायज काम के लिए कार्यालयों के चक्कर लगवाता है, तो ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध वरीय अधिकारियों को लिखित पत्र भेजकर कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए।


NSIT
Nsmch

विकास और सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक अनीता ने कहा कि वारसलीगंज की जनता की सेवा और क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनती रहेंगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और जागरूक नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने विधायक की इस पहल की सराहना की।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट