LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का नवादा में हुआ भव्य अभिनंदन, उमड़ा समाज का जनसैलाब

केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का नवादा में हुआ भव्
केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का नवादा में भव्य अभिनंदन- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. केपी सिंह के संयोजन में शनिवार को केंद्रीय/राज्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली कार्यक्रम में चंद्रवंशी समाज के हजारों समाजसेवी, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता और युवाओं ने शिरकत की। डॉ. केपी सिंह की देखरेख में आयोजित इस समारोह में मंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके से माला पहनाकर और पुष्प वर्षा के साथ किया गया, जिससे पूरा माहौल उत्सवपूर्ण हो गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चंद्रवंशी समाज की क्षमता को पहचानते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और समाज को नई ऊंचाइयां प्रदान की हैं। मंत्री ने डॉ. केपी सिंह के निमंत्रण और नवादा की जनता द्वारा मिले अपार प्रेम के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर राष्ट्र और समाज के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. केपी सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन से उपस्थित जनसमूह में नया जोश भर दिया। उन्होंने कहा कि आज मंत्री के स्वागत में जो अभूतपूर्व उत्साह दिख रहा है, यदि उसी ऊर्जा को हम शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा की दिशा में मोड़ दें, तो चंद्रवंशी समाज बिहार में प्रगति की नई इबारत लिखेगा। डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि हमारा समाज न पहले किसी से कम था और न भविष्य में रहेगा, बस हमें अपनी एकता और सकारात्मक सोच को बनाए रखने की आवश्यकता है।

समारोह के दौरान युवाओं और बुद्धिजीवियों की भारी मौजूदगी ने समाज के सशक्तिकरण और राजनीतिक जागरूकता का स्पष्ट संदेश दिया। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए डॉ. केपी सिंह जैसे सक्रिय व्यक्तित्वों की भूमिका की सराहना की। इस दौरान अधिवक्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार रखे और समाज को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लिया। पूरा सभा स्थल काफी देर तक तालियों की गूंज और जयकारों से गुंजायमान रहा।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम के अंत में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को प्रतीक चिन्ह और फूल-मालाओं से अलंकृत कर भावभीनी विदाई दी गई। स्थानीय स्तर पर इस आयोजन की काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि इसे न केवल एक राजनीतिक जुटान बल्कि समाज को नई दिशा देने वाले एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है। इस आयोजन ने नवादा में चंद्रवंशी समाज की एकता और डॉ. केपी सिंह की सांगठनिक कुशलता को एक बार फिर प्रमाणित कर दिया है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट