LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

UGC New Act 2026: बिहार में UGC के नए नियम को लेकर बवाल, भाजपा दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, पीएम मोदी और शाह का फूंका पुतला

UGC New Act 2026: बिहार में यूजीसी के नए नियम को लेकर भारी बवाल जारी है। भाजपा दफ्तर के बाहर भारी हंगामा जारी है। प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी और शाह का पुतला फूंका है।

UGC rules protest
नए नियम को लेकर बवाल - फोटो : reporter

UGC New Act 2026: यूजीसी के नए नियम को लेकर देशभर में हंगामा जारी है। छात्र शिक्षक लगातार इस नए कानून का विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में नवादा में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

भाजपा नेताओं को हटना पड़ा पीछे 

नारेबाजी उग्र होने पर भाजपा कार्यालय से जिलाध्यक्ष समेत कई नेता बाहर निकले। हालांकि, प्रदर्शनकारियों के आक्रामक रुख को देखते हुए भाजपा नेताओं को पीछे हटकर कार्यालय के अंदर जाना पड़ा और गेट बंद कर दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व नेता चंदन सिंह की देखरेख में किया गया था। 

Diarch GO

पार्टी के खिलाफ खड़े हुए नेता 

चंदन सिंह ने इस मुद्दे पर भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी  को बर्बाद करने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि पहले देश में हिंदू-मुसलमान के बीच भेदभाव किया गया और अब भाजपा नेताओं द्वारा लोगों के बीच भी भेदभाव पैदा किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

नवादा से अमन की रिपोर्ट