LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने ली छात्रा की जान: तीसरा बड़ा हादसा होने पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

नवादा शहर के प्रतिबंधित मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 22 वर्षीय बीएड छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया....

नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने ली छात्रा की जान: तीसरा बड़ा हादस
नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने ली छात्रा की जान- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और नो-एंट्री के नियम एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गए हैं। शहर के प्रतिबंधित मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 22 वर्षीय बीएड छात्रा अंकिता कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस तीसरी बड़ी दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने लगभग एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।


बीएड की ड्रेस सिलवाने जा रही थी छात्रा

मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केदुआ गांव निवासी संजीव कुमार की बड़ी पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंकिता अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर बीएड की ड्रेस सिलवाने के लिए शहर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


Diarch GO

प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाललगातार हो रहे हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह उसी स्थान पर भारी वाहनों (ट्रक) की वजह से हुई तीसरी बड़ी दुर्घटना है, जिससे इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शनकारियों ने सीधा आरोप लगाया कि नो-एंट्री का सख्त नियम होने के बावजूद भारी वाहन बेखौफ होकर शहर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं और जिला प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस इन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। मृतका के पिता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नो-एंट्री का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।


NSIT
Nsmch

पुलिस ने ट्रक किया जब्तअधिकारियों के समझाने पर हटा जाम

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद आक्रोशित लोग धरने पर बैठ गए थे, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल समझाया-बुझाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।


दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन

थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नो-एंट्री के नियमों का उल्लंघन करने वाले और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

अमन की रिपोर्ट