LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Road Accident: NH-20 पर दर्दनाक हादसा, खड़ी ट्रक से भिड़ी ट्रक, चालक की मौके पर मौत, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

Bihar Road Accident: नेशनल हाईवे-20 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।...

Truck Driver Killed in Fatal NH 20 Crash Near Nawada Village
NH-20 पर दर्दनाक हादसा- फोटो : reporter

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। सोमवार को नेमादरगंज थाना क्षेत्र के पचगामा गांव के पास नेशनल हाईवे-20 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

मृतक की पहचान नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेता बीघा गांव निवासी लगभग 40 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पप्पू कुमार कई वर्षों से ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे और घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

Diarch GO

परिजनों के अनुसार पप्पू कुमार पटना से गिरिडीह की ओर मालवाहक ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नवादा जिले के पचगामा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पप्पू कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक के चचेरे भाई उपेंद्र यादव ने इस हादसे के लिए सड़क सुरक्षा में लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यदि कोई वाहन खराब हो जाए तो उसे सड़क से सुरक्षित स्थान पर हटाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़ी ट्रक को न तो पूरी तरह सड़क से हटाया गया था और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था, जिससे तेज रफ्तार में आने वाले वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा नहीं लग सका।

NSIT
Nsmch

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि NH-20 पर अक्सर भारी वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। पिछले कुछ महीनों में इस हाईवे पर कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही नेमादरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खड़ी ट्रक के चालक व मालिक की तलाश की जा रही है।

पप्पू कुमार की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही से खड़े वाहनों के खतरे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट- अमन कुमार