LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : लव मैरेज को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, एक दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी, बेटी ने पिता पर दर्ज कराया मुकदमा

Bihar News : बिहार के नवादा जिले में प्रेम विवाह को लेकर चल रहा पुराना विवाद एक बार फिर सुलग उठा। दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Bihar News : लव मैरेज को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट,
प्रेम विवाह में बवाल - फोटो : AMAN

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हिसुआ के तरौली बगोदर गांव में दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में कुल 16 लोग घायल हो गए। घायलों को नवादा सदर अस्पताल और हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह विवाद सुंदर मांझी की बेटी करिश्मा कुमारी और सरवन मांझी के बेटे कुंदन कुमार के प्रेम विवाह से जुड़ा है। करिश्मा और कुंदन ने शादी कर ली थी, जिसके बाद सुंदर मांझी ने अपनी बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

Diarch GO

विवाद लंबे समय से चल रहा था और अब यह इतना बढ़ गया है कि करिश्मा कुमारी अपने पिता के खिलाफ हो गई हैं। वह अपने पति के पक्ष में खड़ी होकर अपने पिता के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज करा रही हैं। दोनों परिवारों के बीच नाराजगी काफी बढ़ गई है। इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया। एक पक्ष से 11 लोग जख्मी हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, यह विवाद 2021 से चला आ रहा है। उस समय भी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मारपीट हुई थी और पंचायत भी बुलाई गई थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया था। हालिया कहासुनी के बाद दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए, जिससे यह झड़प हुई।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट