LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा के कौआकोल पीएचसी में लगातार दूसरे दिन गिरी छत, स्वास्थ्यकर्मियों में भारी दहशत

Bihar News : नवादा जिले के कौआकोल पीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य्यकर्मी और इलाज कराने आए मरीज कभी भी बड़े हादसे के शिकार हो सकते है। इस पीएचसी का भवन जर्जर हालत में है और आए दिन इसका कोई न कोई हिस्सा टूटकर गिर रहा है....

नवादा के कौआकोल पीएचसी में लगातार दूसरे दिन गिरी छत, स्वास्थ
फिर गिरा कौआकोल पीएचसी का छत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है, जहां लगातार दूसरे दिन भी छत गिरने की गंभीर घटना हुई है। बुधवार को पीएचसी के कार्यालय कक्ष की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद से अस्पताल परिसर में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और डॉक्टरों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।


मंगलवार को एक एएनएम हो चुकी हैं गंभीर रूप से घायल

राहत की बात यह रही कि बुधवार को जब यह हादसा हुआ, उस समय कार्यालय कक्ष में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिसके कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि, इससे ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को भी इसी तरह पीएचसी भवन की छत का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया था। उस हादसे में ड्यूटी पर तैनात एएनएम सुनीता कुमारी उसकी चपेट में आ गईं और वे बुरी तरह घायल हो गईं थीं, जिनका इलाज चल रहा है।


Diarch GO

जर्जर हो चुका है अस्पताल का पुराना भवनहर वक्त बना रहता है खतरे का साया

अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, कौआकोल पीएचसी का यह मुख्य भवन काफी पुराना और पूरी तरह जर्जर हो चुका है। अस्पताल के कई कमरों की छतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और उनका प्लास्टर आए दिन टूटकर गिरता रहता है। आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए स्थिति और भी ज्यादा भयावह और जानलेवा नजर आ रही है, जिससे कर्मचारी अब दफ्तर के अंदर बैठकर काम करने से भी डर रहे हैं।


शिकायतों के बाद भी विभाग मौनअधिकारियों की लापरवाही से कर्मचारियों में आक्रोश

वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि इस बदहाल और खतरनाक भवन की मरम्मत कराने अथवा नए भवन के निर्माण को लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया गया है। इसके बावजूद, अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे नाराज कर्मचारियों ने तुरंत सुरक्षित कार्यस्थल की मांग की है।


NSIT
Nsmch

इलाके के मरीजों का मुख्य केंद्र है यह पीएचसीस्थानीय लोगों ने की तुरंत मरम्मत की मांग

इस मुद्दे पर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के हजारों गरीब लोगों के इलाज का एकमात्र मुख्य जरिया है। अस्पताल भवन की यह बदहाल स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे या जनहानि का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस जर्जर भवन की मरम्मत कराई जाए।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट