LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

नवादा में चौकीदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने किया वारदात का खुलासा

Bihar Crime : नवादा जिले के चर्चित चौकीदार हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौकीदार की हत्या पुराने विवाद को लेकर की गई थी। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.....

नवादा में चौकीदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने
चौकीदार हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धमौल थाना क्षेत्र के चर्चित चौकीदार जितेंद्र पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौतम उर्फ रामपत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता में इस बड़ी कामयाबी की आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी बेहद शातिर है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चाकू मारकर की गई थी हत्या

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि यह वारदात बीती 10 मई 2026 की रात करीब 8:15 बजे धमौल थाना क्षेत्र में घटित हुई थी। तुर्कबन गांव के निवासी और स्थानीय चौकीदार जितेंद्र पासवान को आरोपी गौतम उर्फ रामपत यादव ने अपने अन्य अज्ञात सहयोगियों के साथ मिलकर चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल चौकीदार को तुरंत पकरीबरावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। लेकिन अफसोस, 11 मई की सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विशेष पुलिस टीम ने की कार्रवाई

चौकीदार की हत्या के इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ पकरीबरावां के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस की इस विशेष टीम ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पहले ही इस वारदात में शामिल दो अन्य सह-अभियुक्तों को दबोच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

शेखपुरा से दबोचा गया मुख्य अभियुक्त

मामले के मुख्य आरोपी गौतम उर्फ रामपत यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार तकनीकी और मैन्युअल सर्विलांस का सहारा ले रही थी। इसी क्रम में 18 मई 2026 को पुलिस को एक सटीक गुप्त सूचना और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए आरोपी के छिपने के ठिकाने का पता चला। विशेष टीम ने बिना वक्त गंवाए शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को धर-दबोचा और उसे नवादा ले आई।

NSIT
Nsmch

पुराने विवाद में रची थी हत्या की साजिश

थाना परिसर में लाकर जब गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने चौकीदार जितेंद्र पासवान की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसने पुलिस के सामने कबूला कि पुराने विवाद के कारण वह चौकीदार से रंजिश रखता था। बदला लेने की नीयत से वह पिछले दो-तीन दिनों से लगातार चौकीदार की रेकी (निगरानी) कर रहा था और मौका मिलते ही उसने चाकू से हमला कर दिया। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुर्कबन निवासी आरोपी गौतम उर्फ रामपत यादव को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट