LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: मायके वाले लगा रहे गला दबाकर हत्या का आरोप, ससुराल वाले बता रहे आत्महत्या

नवादा जिले से एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मायके वाले जहां इसे हत्या बता रहे है, वहीं ससुराल वाले आत्महत्या की बात कर रहे है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है....

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत: मायके वाले लगा रहे गला दबाकर ह
गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के काशीचक प्रखंड अंतर्गत भट्टा गांव में एक गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बबीता देवी के रूप में की गई है। बबीता देवी पांच महीने की गर्भवती थीं और उनका एक छोटा बच्चा भी है। इस घटना के बाद से मृतका के मायके परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।


विवाद के बाद पति ने दी थी मायके जाने की सलाह 

मृतका बबीता देवी की शादी वर्ष 2019 में करण कुमार के साथ हुई थी। उनके पति करण कुमार जीविकोपार्जन के लिए दूसरे प्रदेश में रहते हैं। बताया जा रहा है कि ससुराल में गृहक्लेश और मारपीट की घटना के बाद पति ने फोन पर बबीता को कुछ दिनों के लिए अपने मायके चले जाने की सलाह दी थी। बबीता देवी अपने मायके जाने की पूरी तैयारी कर चुकी थीं और उन्होंने फोन पर अपने मायके वालों को खुद को विदा कराने के लिए आने की बात भी कही थी।


Diarch GO

ससुराल पक्ष ने बताया आत्महत्यामायके वालों ने जताई हत्या की आशंका 

मायके वालों का कहना है कि बबीता देवी से फोन पर बात होने के महज आधे घंटे बाद ही उन्हें अचानक उसकी मौत की खबर मिली। ससुराल पक्ष के लोगों का दावा है कि बबीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि, जब मायके वाले आनन-फानन में भट्टा गांव पहुंचे, तो उन्होंने बबीता के शव को संदिग्ध अवस्था में बिस्तर पर पड़ा पाया, जिससे हत्या की आशंका को बल मिला है।


मायके वालों का हंगामा और प्रताड़ना का आरोप

आक्रोशित मायके पक्ष ने सीधे ससुराल वालों पर प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या करने का आरोप मढ़ा है। उनका कहना है कि बबीता को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने की साजिश रची गई है। घटना से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया, जिससे मौके पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।


NSIT
Nsmch

हर पहलू पर जांच में जुटी काशीचक पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय काशीचक थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट