LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Shab-e-Barat News: नवादा में शब-ए-बारात की रौनक, इबादत में गुजरी रात, पूर्व MLC सलमान रागिव ने मांगी अमन चैन की दुआ

Shab-e-Barat News: शब-ए-बारात इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शाबान माह की 15वीं रात को मनाई जाती है। इसे ‘मग़फ़िरत की रात’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात अल्लाह तआला बंदों के आमाल का फैसला फरमाते हैं और सच्चे दिल से मांगी गई दुआएं कबूल होती हैं।

Shab-e-Barat
इबादत में गुजरी रात- फोटो : social media

Shab-e-Barat News:  रहमत, मग़फ़िरत और बरकतों की रात शब-ए-बारात मंगलवार, 3 फरवरी को नवादा जिले में पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। जिले भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मुकद्दस रात को इबादत और दुआओं के साथ गुजारा। मस्जिदों, इमामबाड़ों और घरों में नमाज़, कुरान ख्वानी, तस्बीह और दुआओं का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी, परिवार की सलामती, समाज में भाईचारा और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

अमन चैन की मांगी दुआ 

शब-ए-बारात के मौके पर पूर्व एमएलसी सलमान रागिव उर्फ मुन्ना ने भी विशेष इबादत की और नवादा जिले के लिए अमन, शांति और तरक्की की दुआ की। उन्होंने कहा कि यह पाक रात आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम देती है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि नवादा में हिंदू-मुस्लिम सद्भाव हमेशा कायम रहे, किसी तरह की नफरत या तनाव न पनपे और जिला लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ता रहे।

Diarch GO

आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश 

पूर्व एमएलसी सलमान रागिव उर्फ मुन्ना ने कहा कि, शब-ए-बारात हमें आपसी मोहब्बत और भाईचारे की सीख देती है। मेरी दुआ है कि नवादा में हमेशा अमन-चैन रहे और सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर तरक्की करें। उनकी इस अपील को स्थानीय लोगों ने सराहा। नवादा को लंबे समय से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द का प्रतीक माना जाता है, जहां होली, ईद, शब-ए-बारात जैसे त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते हैं।

शब-ए-बारात कब मनाया जाता है?

गौरतलब है कि शब-ए-बारात इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शाबान माह की 15वीं रात को मनाई जाती है। इसे ‘मग़फ़िरत की रात’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस रात अल्लाह तआला बंदों के आमाल का फैसला फरमाते हैं और सच्चे दिल से मांगी गई दुआएं कबूल होती हैं। नवादा के कई इलाकों में सामूहिक इबादत और दुआ सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों के साथ-साथ युवा और बच्चे भी शामिल हुए। धार्मिक और सामाजिक लोगों ने इस मौके को आपसी सौहार्द और इंसानियत का संदेश फैलाने का जरिया बताया। शब-ए-बारात की यह पाक रात नवादा में शांति, एकता और भाईचारे का पैग़ाम देकर संपन्न हुई।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट