LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: नवादा में बालू माफिया का तांडव! खनन टीम पर चली गोलियां, मचा हड़कंप

Bihar News: नवादा की शांत मानी जाने वाली धरती उस वक्त गोलियों की आवाज से कांप उठी जब बालू माफियाओं ने सरकारी सिस्टम को खुली चुनौती दे दी।

Sand Mafia Opens Fire On Mining Team In Nawada Attack
बालू माफिया का आतंक- फोटो : reporter

Bihar News: नवादा की शांत मानी जाने वाली धरती उस वक्त गोलियों की आवाज से कांप उठी जब बालू माफियाओं ने सरकारी सिस्टम को खुली चुनौती दे दी। हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव के पास धाधर नदी किनारे अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची खनन विभाग की टीम पर माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। यह कोई साधारण झड़प नहीं थी, बल्कि खुलेआम सत्ता और कानून को ललकारने वाला गुंडा राज का नंगा नाच था।

सूत्रों के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि नदी किनारे तीन ट्रैक्टरों से अवैध बालू का कारोबार चल रहा है। जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश की, वैसे ही माफिया बौखला उठे। बिना किसी डर के एक राउंड गोली चला दी गई, जो सीधे सरकारी टीम को निशाना बनाकर दागी गई थी।

Diarch GO

गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। माफियाओं ने ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश शुरू कर दी और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। लेकिन तभी SDPO राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए खनन विभाग के अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और माफियाओं को खदेड़ दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो ट्रैक्टर, छह मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। हिसुआ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और कांड संख्या 259/26 के तहत जांच तेज कर दी गई है। कई आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

NSIT
Nsmch

यह घटना सिर्फ एक हमला नहीं बल्कि बिहार में फल-फूल रहे अवैध बालू खनन के काले साम्राज्य की पोल खोलती है। माफिया न सिर्फ सरकारी संपत्ति को लूट रहे हैं, बल्कि कानून के रखवालों पर भी बेखौफ गोलियां चला रहे हैं।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। लोग मांग कर रहे हैं कि माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो और इस अवैध धंधे की जड़ें पूरी तरह उखाड़ी जाएं। एसपी अभिनव धीमान के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

रिपोर्ट- अमन कुमार