LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Road Accident In Bihar: नवादा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े नाबालिग को वाहन ने रौंदा, मौत से मचा हड़कंप

Road Accident In Bihar: नवादा में भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। नाबालिग की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

road accident in Nawada
road accident in Nawada - फोटो : social media

Road Accident In Bihar:  नवादा में एक सड़क हादसे में एक नाबालिक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गोविंदपुर प्रखंड के डाक बाबा बरेव रोड के पास हुई। जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक के पास खड़े दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बनिया बीघा गांव निवासी मनोज चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार के रूप में हुई है। 

सड़क हादसे में युवक की मौत 

वहीं, घायल युवक उपेंद्र चौधरी का पुत्र विकास कुमार है। दोनों चचेरे भाई थे। घायल के परिजन राजबल्लम कुमार ने बताया कि दोनों भाई अपनी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर आगजनी की। 

Diarch GO

लोगों ने जमकर काटा बवाल 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। घायलों को नवादा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी रास्ते में सनोज कुमार की मौत हो गई। विकास कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे पावापुरी स्थित मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि सनोज डाक बाबा के पास पूजा करने गया था और वहीं यह हादसा हुआ। घटना के बाद गोविंदपुर के अपर थाना अध्यक्ष रमेश कुमार के द्वारा बताया गया कि लगभग आधा घंटा तक स्थानीय लोगों ने रोड पर बैठ गए थे।कुछ लोग आगजनी किया था तुरंत आगजनी भी हटा दिया गया।परिवार के लोगों के द्वारा अज्ञात गाड़ी से धक्का मारने की बात कही गई है। आगे की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। 

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट