LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Road Accident In Bihar: अभी उतरी भी नहीं थी हाथों की मेहंदी, कि उजड़ गया सुहाग! शादी के चार महीने बाद ही युवक की सड़क हादसे में मौत

Road Accident In Bihar: नवादा की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की नींव हिलाकर रख दी। महज 21 साल का युवक, जिसकी शादी के अभी चार महीने भी पूरे नहीं हुए थे, सड़क हादसे का शिकार हो गया।

सड़क हादसा
इकलौता चिराग बुझा - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि शादी के 4 महीने के बाद ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल, घटना रोह थाना क्षेत्र के बंशीचक-मनुआचक मोड़ के पास की है। जहां मड़रा गांव निवासी एकलव्य कुमार की जान चली गई। वह वीरेंद्र कुमार मांझी के इकलौते पुत्र थे।

सड़क हादसे में इकलौते बेटे की गई जान 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब एक दलिया (ट्रैक्टर-ट्रॉली) का चक्का अचानक खुलकर सड़क पर अलग हो गया। अनियंत्रित चक्का एकलव्य को जोरदार तरीके से टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल होकर वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Diarch GO

4 महीने पहले हुई थी शादी 

बताया जा रहा है कि एकलव्य की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और परिवार का एकमात्र सहारा था। युवक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

रफ्तार का कहर 

बता दें कि नवादा की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार का कहर बरपा है, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की नींव हिलाकर रख दी। महज 21 साल का युवक, जिसकी शादी के अभी चार महीने भी पूरे नहीं हुए थे, सड़क हादसे का शिकार हो गया। मां-बाप का इकलौता सहारा और एक नई-नवेली दुल्हन का सुहाग पल भर में उजड़ गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट