LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

रालोमो ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का किया भव्य अभिनंदन, जिलाध्यक्ष बोले- सुप्रीमो के निर्देश पर मजबूत हो रहा संगठन

Bihar News : नवादा शहर मे रविवार को नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया...

रालोमो ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का किया भव्य अभिनंदन, ज
रालोमो ने नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों का किया भव्य अभिनंदन- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने नवादा जिले में अपने संगठन को नई ऊंचाई देते हुए जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। नवादा शहर के तीन नंबर बस स्टैंड के समीप रविवार को नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों के लिए एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी 14 प्रखंडों से भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और उत्साहित कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां नए अध्यक्षों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।


पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर पूरा हुआ सांगठनिक चुनाव

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा पूरे बिहार में एक बेहद मजबूत संगठन के रूप में उभर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संगठनात्मक विस्तार पार्टी सुप्रीमो के कड़े निर्देश पर किया गया है। लंबे समय से चल रही सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है, जिसके तहत सभी प्रखंडों में सक्षम, ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को कमान सौंपी गई है।


"सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है पार्टी"

जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने पार्टी की रणनीति साफ करते हुए कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ को और मजबूत करना है। पूरे बिहार में हमारे कार्यकर्ताओं का एक अभेद्य और मजबूत नेटवर्क तैयार हो चुका है। हम सरकार के साथ पूर्ण समन्वय और हाथ मिलाकर चल रहे हैं ताकि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।" उन्होंने नए अध्यक्षों को जनसेवा और संगठन विस्तार पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।


कार्यकर्ताओं में भारी जोश, आगामी चुनावों पर नजर

इस अभिनंदन समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से कहा कि अब हर प्रखंड में सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा, जिससे आगामी चुनावों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा अपनी असली राजनीतिक ताकत साबित कर सके। सभी कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्षों को हर मोड़ पर पूर्ण सहयोग देने और पार्टी के जनकल्याणकारी एजेंडे को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


सभी 14 प्रखंडों के नए अध्यक्षों की आधिकारिक सूची

NSIT
Nsmch

पार्टी द्वारा सांगठनिक मजबूती के लिए घोषित किए गए नवादा जिले के सभी 14 प्रखंडों के नए अध्यक्षों के नाम इस प्रकार हैं:

  • कौवाकोल : महेंद्र प्रसाद
  • रोह : मुकेश कुमार
  • गोविंदपुर : हेमराज राजवंशी
  • वारसलीगंज : सत्येंद्र कुमार
  • पकरीबरामा : गुड्डू कुमार निराला
  • काशीचक : विक्रम राज
  • नवादा : मनोज कुमार उर्फ विपिन कुमार
  • नारदीगंज : राजेंद्र प्रसाद
  • हिसुआ : सनी राज
  • नरहट : ओमप्रकाश
  • अकबरपुर : मनोज सिंह
  • रजौली : संतोष कुमार
  • सिरदला : उपेंद्र प्रसाद
  • मेसकौर : धर्मेंद्र प्रसाद कुमार

अमन सिन्हा की रिपोर्ट