LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: राजद विधायक अनीता का पीएचसी में औचक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी

Bihar News:

राजद विधायक
राजद विधायक का औचक निरीक्षण - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राजद विधायक अनीता ने अचानक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। कुख्यात अशोक महतो की पत्नी और वारसलीगंज से विधायक अनीता के अचानक पहुंचने से अस्पताल कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं 

निरीक्षण के दौरान विधायक अनीता ने साफ शब्दों में कहा कि यह उनका पहला निरीक्षण है और उम्मीद है कि आखिरी भी साबित हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अस्पताल व्यवस्था में हर हाल में सुधार दिखना चाहिए। विधायक ने जोर दिया कि जनता को इलाज के नाम पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Diarch GO

डॉक्टर से पूछा फ्रिज का तापमान?

पीएचसी प्रभारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विधायक ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी से अस्पताल में रखे फ्रिज के तापमान को लेकर सवाल किया, लेकिन प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगली मुलाकात में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलनी चाहिए।

कर्मियों का सख्त चेतावनी 

विधायक अनीता ने बताया कि यह औचक दौरा जनता के हित में किया गया है, ताकि यह देखा जा सके कि सरकार द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं वास्तव में लोगों तक पहुंच रही हैं या नहीं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आईं, जिस पर कर्मियों को सख्त चेतावनी दी गई।

NSIT
Nsmch

विधायक ने दिया कई निर्देश 

इसके अलावा विधायक ने अस्पताल कर्मियों के व्यवहार और शब्द चयन पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पीएचसी में कई ऐसी कमियां हैं, जिन्हें देखकर गंभीर चिंता होती है और इन्हें जल्द से जल्द दूर करना जरूरी है। विधायक के इस सख्त रुख की स्थानीय लोगों के बीच भी काफी चर्चा हो रही है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट