LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Sport : पटना में सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ आयोजन, नवादा के राज आर्यन और मुजफ्फरपुर के अमृत राज ने जीता युगल वर्ग का खिताब

Bihar Sport : पटना में आयोजित सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नवादा जिले के उभरते खिलाड़ी राज आर्यन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए युगल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Bihar Sport : पटना में सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का ह
राज आर्यन का जलवा - फोटो : AMAN

NAWADA : नवादा के बैडमिंटन खिलाड़ी राज आर्यन ने राजधानी पटना में आयोजित सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में युगल वर्ग का खिताब जीता है। उन्होंने मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी अमृत राज के साथ जोड़ी बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

फाइनल मुकाबले में राज आर्यन और अमृत राज की जोड़ी का सामना पटना के अनुभवी खिलाड़ी तबरेज और रणवीर सिंह की जोड़ी से हुआ। मैच की शुरुआत से ही नवादा-मुजफ्फरपुर की इस जोड़ी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उनके बीच बेहतरीन तालमेल और सटीक खेल देखने को मिला, जिससे उन्होंने विपक्षी खिलाड़ियों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

पटना की जोड़ी ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन राज आर्यन और अमृत राज ने उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया। दोनों सेटों में नवादा-मुजफ्फरपुर की जोड़ी का दबदबा कायम रहा। आखिरकार उन्होंने 15-9 और 15-9 के सीधे सेटों में जीत दर्ज कर सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।

राज आर्यन की इस जीत से नवादा के खेल प्रेमियों में उत्साह है। स्थानीय लोगों और खेल जगत से जुड़े व्यक्तियों ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उनका मानना है कि राज आर्यन की यह सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। राज आर्यन की मेहनत और खेल प्रतिभा ने यह साबित किया है कि नवादा के खिलाड़ी भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। स्टेट चैंपियन बनने के बाद अब उनसे राष्ट्रीय स्तर के आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

NSIT
Nsmch

अमन सिन्हा की रिपोर्ट