LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में 3 दिनों से 200 घरों की बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य पथ किया जाम

नवादा जिले के भलुआही बाजार में इस भीषण गर्मी में तीन दिनों से बिजली गुल होने की मार झेल लोगो का आज सब्र जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर आए। लोगों ने मुख्य सड़क को जामकर जमकर हंगामा किया....

नवादा में 3 दिनों से 200 घरों की बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीण
3 दिनों से बिजली की मार झेल रहे लोगो ने किया सड़क जाम- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भलुआही बाजार में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कौआकोल-रोह मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर प्रदर्शन किया। इस इलाके के लगभग 200 घरों में बिजली न होने से लोग भीषण गर्मी में त्राहि-त्राहि कर रहे हैं और उनका दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।


बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पिछले तीन दिनों से स्थानीय ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है, लेकिन बिजली विभाग ने इस पर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बिजली गुल रहने की वजह से पेयजल संकट खड़ा हो गया है और सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनकी पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने विभाग के रवैये को लेकर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की।

Diarch GO


विभाग लाया नया ट्रांसफॉर्मर, तकनीकी खामी बता ग्रामीणों ने लौटाया

मामला तब और पेचीदा हो गया जब बुधवार को बिजली विभाग की टीम एक नया ट्रांसफॉर्मर लेकर गांव पहुंची। हालांकि, ग्रामीणों ने इस ट्रांसफॉर्मर को लगाने से साफ इनकार कर दिया। ग्रामीणों का तर्क था कि विभाग द्वारा लाया गया ट्रांसफॉर्मर कम क्षमता या तकनीकी खामियों से ग्रस्त है। उन्होंने कहा कि भलुआही बाजार में लोड काफी अधिक है और ऐसे में कमजोर ट्रांसफॉर्मर लगाने से वह बार-बार जल जाता है, जिससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाता।


घंटों बाधित रहा आवागमन, राहगीर हुए परेशान

मुख्य सड़क पर ग्रामीणों के धरने और चक्का जाम के कारण कौआकोल-रोह मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक आवागमन पूरी तरह ठप रहने की वजह से राहगीरों, एम्बुलेंस और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया ताकि सड़क से जाम को हटाया जा सके।


ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं लग सका ट्रांसफॉर्मर: विद्युत जेई

इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (JE) अनीश कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए नया ट्रांसफॉर्मर भिजवाया गया था। लेकिन, ग्रामीणों ने तकनीकी आपत्तियां दर्ज कराते हुए उसे स्थापित करने का विरोध किया और काम रोक दिया। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर गंभीर है और ग्रामीणों से संवाद कर इस गतिरोध को जल्द दूर कर लिया जाएगा।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट