LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Police: पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चमकी खाकी की छवि, ताबड़तोड़ एक्शन से नवादा में अपराध पर दोहरी मार, 32 गिरफ्तार

Bihar Police: पुलिसिंग की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां एक तरफ मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली ने लोगों का दिल जीता, तो दूसरी तरफ अपराधियों पर सख्त शिकंजे ने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया।...

Police swift action boosts image 32 arrested in Nawada crack
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चमकी खाकी की छवि- फोटो : reporter

Bihar Police:बिहार के नवादा जिले से पुलिसिंग की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जहां एक तरफ मानवीय और संवेदनशील कार्यशैली ने लोगों का दिल जीता, तो दूसरी तरफ अपराधियों पर सख्त शिकंजे ने पूरे सिस्टम को झकझोर दिया। मामला 19 अप्रैल का है, जब वारसलीगंज बाजार में ज्वेलरी दुकानदार राजकुमार की दुकान से चार सोने के मंगलसूत्र और चार ढोलना गिरकर गुम हो गए थे। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बिना देरी किए जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज और सूचना तंत्र के सहारे पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पूरा आभूषण बरामद कर लिया और सुरक्षित रूप से मालिक को सौंप दिया। इस त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ।

थाना प्रभारी पंकज सैनी केवल अपराध रोकने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को भी नई दिशा दी। उन्होंने मेधावी छात्रों को थाने में सम्मानित कर युवाओं को प्रेरित किया और ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए मोबाइल फोन भी लोगों को वापस दिलाए। उनकी यह मानवीय छवि स्थानीय लोगों के बीच पुलिस का सकारात्मक चेहरा बन गई है। इसी बीच, जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के सख्त निर्देश पर बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें एक ही दिन में कुल 32 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, POCSO एक्ट और मद्यनिषेध से जुड़े कई गंभीर मामले शामिल हैं।

Diarch GO

पुलिस ने इस अभियान में 67 लीटर देशी शराब भी जब्त की और सैकड़ों वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला। कई पुराने मामलों में भी गिरफ्तारी हुई, जिससे साफ संकेत गया कि पुलिस अब पुराने मामलों को भी हल्के में नहीं ले रही। एसपी ने साफ कहा है कि जिले में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नवादा में यह दोहरा मॉडल एक तरफ जनसेवा और दूसरी तरफ कठोर कानून पुलिसिंग की एक नई पहचान बनता दिख रहा है।

रिपोर्ट- अमन कुमार