LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: नवादा में पुलिस ने 450 वाहनों से वसूला 1.48 लाख जुर्माना, SP के कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के तहत 450 वाहनों की जांच की गई। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 1 लाख 48 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

वाहन चेकिंग
वाहनों से वसूला गया जुर्माना - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवादा में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत 450 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 1 लाख 48 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। यह अभियान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार चलाया जा रहा है। 

इन स्थानों पर हो रही सघन जांच

जानकारी अुसार नगर थाना पुलिस ने प्रजातंत्र चौक, इंदिरा चौक, प्रसाद बिगहा, भगत सिंह चौक, आईटीआई के पास, रजौली बस स्टैंड और सद्भावना चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। 

Diarch GO

हर चौक-चौराहे पर सख्ती, रात में बढ़ी निगरानी

इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने, ट्रिपल लोडिंग और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी गई। नियम तोड़ने वालों का मौके पर ही चालान काटा गया। जिले में बढ़ते तनाव और अपराध नियंत्रण को देखते हुए पुलिस ने दिन-रात जांच अभियान तेज कर दिया है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

रात में चल रही कार्रवाई 

रात 11 बजे के बाद नवादा की सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी और बढ़ जाती है, जिससे पूरा शहर पुलिस छावनी जैसा नजर आता है। अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की लगातार निगरानी जारी है, वहीं हुलास कुमार भी खुद सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा ले रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था बनी रहे और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट