LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

8 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में किया खुलासा : आरोपी किया गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल से मिलेगी सजा

नवादा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलाई जाएगी....

8 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे
मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। नवादा के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान ने बुधवार को घटना की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान एसडीपीओ सुजय कुमार, पकरीबरावां थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।


दुकान से लौटते वक्त किया पीछा, खेत में ले जाकर की दरिंदगी और हत्या

एसपी ने बताया कि 27 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे मासूम बच्ची दुकान से निमकी और पेन लेकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका पीछा किया और उसे उठाकर सुनसान खेत में ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर साक्ष्य मिटाने तथा पहचान छिपाने की नीयत से उसके मुंह में मिट्टी भरकर व गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी और शव को खेत में ही फेंककर फरार हो गया।


देवधा कॉलेज के पास खेत से बरामद हुआ था शव, SIT और FSL ने जुटाए साक्ष्य

घटना को लेकर परिजनों ने 27 जुलाई को पकरीबरावां थाने में बच्ची के गुमशुदगी/अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिकी (कांड संख्या 336/26) दर्ज कर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। 28 जुलाई की सुबह देवधा कॉलेज के पास एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ, जिसके बाद फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया।


तकनीकी जांच से पकड़ा गया लखनपुरा का रघुनंदन मांझी, कबूला जुर्म

तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना (इंतलिजेंस) के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनपुरा गांव निवासी आरोपी रघुनंदन मांझी उर्फ तेतयी मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और घटना को अंजाम देने की पूरी बात कबूल की।


आरोपी को भेजा गया जेल, कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस चलाएगी स्पीडी ट्रायल

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी अभिनव धीमान ने आश्वस्त किया है कि इस जघन्य अपराध के आरोपी को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दिलाने के लिए मामले में स्पीडी ट्रायल (Speedy Trial) चलाया जाएगा। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले के अन्य वैधानिक बिंदुओं की जांच जारी है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट