LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा में दंगाई सावधान! सरस्वती पूजा से पहले 'एक्शन' मोड में पुलिस, मॉक ड्रिल में दागे आंसू गैस के गोले

Bihar News: बिहार के नवादा में सरस्वती पूजा से पहले पुलिस एक्शन मोड में है। पुलिस ने मॉक ड्रिल कर दंगा रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे गए। पढ़िए आगे...

बिहार पुलिस
एक्शन में बिहार पुलिस - फोटो : reporter

Bihar News: सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में नवादा पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण टीम द्वारा अश्रुगैस से मॉक ड्रिल किया गया। यह मॉक ड्रिल नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी निशु मल्लिक की देखरेख में आयोजित की गई। 

एक्शन में बिहार पुलिस 

इसमें पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान आंसू गैस गन टीम को विशेष रूप से सतर्क रहने और सुरक्षा के मद्देनजर हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विभिन्न आपातकालीन हथियारों और उपकरणों के इस्तेमाल का भी प्रशिक्षण दिया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल किसी भी परिस्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सके।

Diarch GO

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सरस्वती पूजा का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में हो।

नवादा से अमन की रिपोर्ट