LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : नवादा में कुरकुरे की आड़ में शराब तस्करी का पुलिस ने किया खुलासा, 12 लाख की शराब किया जब्त, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : कुरकुरे की आड़ में शराब तस्करी का पुलिस ने खुलासा किया है. जहाँ मौके से चालक को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : नवादा में कुरकुरे की आड़ में शराब तस्करी का पुल
लाखों की शराब बरामद - फोटो : AMAN

NAWADA : नवादा जिले में उत्पाद विभाग ने शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गोविंदपुर चेक पोस्ट के पास से कुरकुरे की आड़ में ले जाई जा रही 12 लाख रुपये से अधिक की विदेशी शराब की खेप बरामद की गई है। इस दौरान एक पिकअप बोलेरो के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से बिहार में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। इसी सूचना के आधार पर, विभाग की टीम ने गोविंदपुर जांच चौकी के समीप वाहन संख्या BR01BB-3366 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान, वाहन के ऊपरी हिस्से में कुरकुरे चिप्स की बोरियां रखी मिलीं, जिनके नीचे भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाई गई थी।

Diarch GO

शराब बरामद होते ही वाहन चालक अजीत महतो (30) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। अजीत झारखंड के कर्माटांड़ निवासी स्वर्गीय बासु महतो का पुत्र है।

बरामद शराब की गिनती नवादा के उत्पाद कार्यालय में की गई। इसमें ओल्ड हैबिट कंपनी निर्मित 180 एमएल की 90 कार्टन में 4,320 बोतल (कुल 777.600 लीटर) और 375 एमएल की 60 कार्टन में 1,440 बोतल (कुल 540 लीटर) शामिल थीं। इस प्रकार, कुल 150 कार्टन में 5,760 बोतल यानी 1,317.600 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

NSIT
Nsmch

पूछताछ में गिरफ्तार चालक अजीत महतो ने बताया कि वह शराब की यह खेप धनबाद से पटना ले जा रहा था। उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार चालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग अब इस खेप के मुख्य तस्करों और इसे किसके पास पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाने में जुटा है।

अमन की रिपोर्ट