LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : नवादा में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत

Nawada : बिहार के नवादा जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक मौत की खबर है....

Bihar News : नवादा में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर मे
कार-बाइक टक्कर मे 1 की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada :  जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां जिले के रजौली थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर हरदिया सेक्टर-ए के समीप एक कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कार के ऊपर से उछलकर करीब 100 फीट दूर जा गिरा। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल बाइक सवार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। 

Diarch GO


अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि घायल युवक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के नोनी गांव निवासी अमीरक राजवंशी के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पावापुरी अस्पताल रेफर किया गया है।


सूचना मिलने पर एसआई सचिन कुमार और एएसआई पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्प्लेंडर प्लस बाइक (बीआर27डब्लू3085) पर सवार दो युवक हरदिया के जाजपुर गांव से गलत दिशा में आ रहे थे। वहीं, टोयटा इटियस कार (जेएच01एजेड5604) रजौली से कोडरमा की ओर जा रही थी।

NSIT
Nsmch


मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक युवक नोनी गांव निवासी कुंदन कुमार था। वह जाजपुर स्थित अपनी चचेरी बहन प्रतिमा देवी के घर से वापस लौट रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने पुष्टि की कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है, और घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।