LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

नवादा में स्टंटबाजी का खतरनाक खेल जारी, NH-20 पर दो बाइक पर खड़े होकर हाथ उठाते दिखे युवक

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक पर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद दोनों अपने-अपने हाथ ऊपर उठाते हुए नजर आते हैं। चलती बाइक पर इस तरह खड़े होकर हाथ उठाना बेहद जोखिम भरा है।

नवादा में स्टंटबाजी
नवादा में स्टंटबाजी- फोटो : news4nation

Bihar News  :   नवादा में सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर दो बाइक चालकों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राष्ट्रीय राजमार्ग-20 का है। वीडियो में दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो युवक खतरनाक अंदाज में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। 

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि दोनों युवक अपनी-अपनी बाइक पर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद दोनों अपने-अपने हाथ ऊपर उठाते हुए नजर आते हैं। चलती बाइक पर इस तरह खड़े होकर हाथ उठाना बेहद जोखिम भरा है। जरा सी चूक होने पर बाइक का संतुलन बिगड़ सकता है और बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में भोजपुरी गाना भी सुनाई देने की बात कही जा रही है।

सार्वजनिक सड़क पर इस तरह का खतरनाक करतब दिखाना केवल बाइक चालकों की जान को जोखिम में डालना नहीं है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। सड़क पर सफर करने वाले लोग इस तरह की लापरवाही के कारण किसी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। 

वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर नवादा में सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी पर रोक कब लगेगी? लोगों ने पुलिस और जिला प्रशासन से ऐसे मामलों को गंभीरता से लेने और वायरल वीडियो की जांच कर संबंधित बाइक चालकों की पहचान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस इस वीडियो की जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है। हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और घटना के स्थान व समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अमन की रिपोर्ट

NSIT
Nsmch