LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक घर का चिराग बुझा, दूसरा अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग!

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान विनोद राजवंशी के रूप में हुई है, जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है।

 नवादा में रफ्तार का कहर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक

Nawada - नवादा के रजौली थाना क्षेत्र स्थित काजी चक गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है।

आमने-सामने की टक्कर में उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। रजौली-अमावां मार्ग पर काजी चक गांव के पास हुई इस टक्कर के बाद ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों लहूलुहान घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल रजौली पहुंचाया।

Diarch GO

अस्पताल पहुँचते ही एक को घोषित किया मृत

अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में तैनात चिकित्सक डॉ. एलिका भारती ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन विनोद राजवंशी को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लंगूर पंचायत के धमाल गांव निवासी सहदेव राजवंशी के पुत्र के रूप में हुई है। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

दूसरे घायल की हालत नाजुक, पावापुरी रेफर

इस दुर्घटना में दूसरे घायल युवक की पहचान सिरदला थाना क्षेत्र के ढाब गांव निवासी धनराज राजवंशी के पुत्र सौदागर राजवंशी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार न होता देख और नाजुक हालत को देखते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए विम्स (VIMS) पावापुरी रेफर कर दिया है।

NSIT
Nsmch

तेज रफ्तार बनी काल

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठे और यह हादसा हो गया। रजौली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Report - Aman sinha