LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

साली के तिलक में शामिल होने निकले जीजा की मौत, ट्रक ने रौंदा, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

जिस घर में तिलक की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, वहां जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची, खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बेसुध है, परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं

Nawada Road Accident
Nawada Road Accident - फोटो : news4nation

Bihar News :  जिस घर में तिलक समारोह की तैयारियां चल रही थीं, जहां खुशियों के गीत गूंज रहे थे, वहीं कुछ ही मिनटों में मातम पसर गया। साली के तिलक में शामिल होने जा रहे एक जीजा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। यह दर्दनाक घटना नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के केंदुआ गांव के पास हुई। रजौली थाना क्षेत्र के एकंबा गांव निवासी 25 वर्षीय सूरज राजवंशी, अपनी साली के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। उनके साथ दो अन्य युवक भी सवार थे।


बताया जाता है कि केंदुआ गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन सूरज राजवंशी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Diarch GO


पांच साल पहले हुई थी शादी

मृतक सूरज राजवंशी, रोशन राजवंशी के पुत्र थे। उनकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए वे दूसरे राज्य में काम करते थे। साली के तिलक और पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनका अंतिम सफर साबित होगा। 


खुशियों का घर बना मातम का घर

जिस घर में तिलक की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, वहां जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची, खुशी का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बेसुध है, जबकि मासूम बच्चों को अभी यह भी समझ नहीं है कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

NSIT
Nsmch


पुलिस ने शुरू की जांच

अकबरपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है। 


अमन के रिपोर्ट