LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Nawada accident: नवादा में तेज रफ्तार ई-रिक्शा का कहर, 112 सेवा के ड्राइवर की मौत

Nawada accident: नवादा में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से 112 सेवा के ड्राइवर और पूर्व सैनिक शिव शंकर सिंह की मौत हो गई। इस बीत पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

Nawada accident
112 सेवा के ड्राइवर की मौत - फोटो : news4nation

Nawada accident: नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में रविवार (24 मई 2026) को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आपातकालीन सेवा 112 के ड्राइवर शिव शंकर सिंह की मौत हो गई। यह हादसा पुलिस लाइन के पास हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रहे एक ई-रिक्शा ने पीछे से 112 वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ड्राइवर शिव शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और उनके साथी उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिव शंकर सिंह नवादा जिले के नारदीगंज क्षेत्र के रहने वाले थे। वह भारतीय सेना के सेवानिवृत्त जवान भी रह चुके थे और बाद में 112 आपातकालीन सेवा में ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे।

Diarch GO

परिजन अस्पताल पहुंचकर रोते-बिलखते नजर आए

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचकर रोते-बिलखते नजर आए। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही नवादा के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान, एसडीपीओ हुलास कुमार और थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह सदर अस्पताल पहुंचे। एसपी ने पूरे मामले की जानकारी ली और जांच के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है। जिन शिव शंकर सिंह ने लंबे समय तक लोगों की मदद के लिए 112 सेवा में काम किया, आज वही खुद एक हादसे का शिकार हो गए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी ई-रिक्शा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट