LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

यमराज को छूकर लौटे मासूम और पिता: नारदीगंज में ट्रक ने किया ओवरटेक और अगले ही पल पुल के नीचे जा पलटा

नवादा के लक्ष्मीपुर पुल पर मौत को करीब से देख लौटे पिता-पुत्र! तेज रफ्तार ट्रक पुल से 12 फीट नीचे पलटा, चालक फरार और पुलिस जांच में जुटी।

यमराज को छूकर लौटे मासूम और पिता: नारदीगंज में ट्रक ने किया

Nawada - नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा होते-होते बचा, जहां एक अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 12 फीट नीचे जा गिरा। इस घटना में एक पिता-पुत्र की जान बाल-बाल बच गई, जो ट्रक के अनियंत्रित होने से महज कुछ पल पहले ही वहां से गुजरे थे।

नवादा से नारदीगंज की ओर जा रहा यह तेज रफ्तार ट्रक लक्ष्मीपुर पुल के पास अचानक बेकाबू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने एक बाइक पर सवार पिता और उनके छोटे बच्चे को तेजी से ओवरटेक किया था। ओवरटेक करने के कुछ ही मीटर आगे बढ़ते ही ट्रक पुल से नीचे गिरकर पूरी तरह पलट गया। बाइक सवार नवीन कुमार ने बताया कि ट्रक उनके सामने से ही गुजरा था और चंद मिनट की देरी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती थी।

हादसे के तुरंत बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नारदीगंज थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि ट्रक का मालिक नालंदा जिले का रहने वाला है, जिसे घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता लगा रही है कि यह घटना अत्यधिक रफ्तार, चालक की लापरवाही या पुल की खराब स्थिति की वजह से हुई। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। ग्रामीण इलाकों में इस तरह बेखौफ दौड़ते वाहनों ने एक बार फिर स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Report -- aman sinha