LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में बंदूक लहराकर मचाई दहशत,पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

नवादा के सिसवां गांव में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है।

नवादा में बंदूक लहराकर मचाई दहशत,पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे

Nawada:  जिले के नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत महुली पंचायत के सिसवां गांव में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हथियार लहराकर लोगों को धमकाने का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी चंदन झा उर्फ चंदन पंडित (पिता–गोरेलाल झा) पर आरोप है कि उसने अपने घर के समीप गली में घूम-घूमकर पड़ोसियों पिंटू झा, रविशंकर सिंह उर्फ शंकर तथा राजाराम कश्यप के परिवार केmi सदस्यों को बंदूक दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा गाली-गलौज की।स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार देर रात भी चंदन झा ने महुली पंचायत की पूर्व मुखिया कृष्णमणि देवी सहित आसपास के लोगों के साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी आरोपी ने मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज जारी रखी।सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से एक हथियार तथा कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौके पर आरोपी के शराब के नशे में होने की भी बात सामने आई है। इसकी पुष्टि के लिए आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सीय प्रक्रिया अपनाई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चंदन झा के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में नवादा में सिंटू कुमार के साथ मारपीट के एक मामले में उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वहीं वर्ष 2016 में वारिसलीगंज थाना पुलिस द्वारा उसे कथित रूप से हथियार के साथ गिरफ्तार किए जाने का मामला भी सामने आया था।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा बरामद हथियार के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।सूत्रों के मुताबिक..