LATEST NEWS

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

नवादा जदयू जिलाध्यक्ष ने सिविल कोर्ट में चलाया सदस्यता अभियान, दर्जनों वकीलों ने थामा पार्टी का दामन

Bihar News : जदयू के नवादा जिलाध्यक्ष राज किशोर डांगी ने आज सिविल कोर्ट में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों अधिवक्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया....

नवादा जदयू जिलाध्यक्ष ने सिविल कोर्ट में चलाया सदस्यता अभिया
नवादा सिविल कोर्ट में जदयू का सदस्यता अभियान- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जनता दल यूनाइटेड के नवादा जिलाध्यक्ष राज किशोर डांगी ने आज शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में पार्टी के सदस्यता अभियान को एक नई धार दी। इस विशेष अभियान के तहत जिलाध्यक्ष ने स्वयं कोर्ट के एक-एक चैंबर में जाकर अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात की। बड़ी संख्या में वकीलों की मौजूदगी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने डांगी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके इस जमीनी प्रयास की सराहना की।


पूर्व सीएम नीतीश के विकास कार्यों को किया साझा

अभियान के दौरान राज किशोर डांगी ने अधिवक्ताओं के साथ संवाद करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि जदयू समाज के हर वर्ग, विशेषकर पेशेवर और युवा वर्ग के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष के इस व्यवहार और सक्रियता से प्रभावित होकर मौके पर ही कई अधिवक्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Diarch GO


अधिवक्ता संघ ने डांगी की इस पहल को बताया ऐतिहासिक

अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पहली बार कोई जिलाध्यक्ष इतने बड़े पैमाने पर सीधे अधिवक्ताओं के बीच पहुंचा है। वकीलों का मानना है कि चैंबर-चैंबर जाकर संवाद करने की इस कार्यशैली से न केवल पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी राजनीतिक मंच मिलेगा। अधिवक्ताओं के जबरदस्त समर्थन ने इस अभियान को जिले में चर्चा का विषय बना दिया है।


अधिवक्ता समाज का पार्टी से जुड़ना बिहार के विकास को देगा गति डांगी 

NSIT
Nsmch

इस अवसर पर राज किशोर डांगी ने कहा कि अधिवक्ता समाज का एक प्रबुद्ध और प्रभावशाली अंग हैं। उनका पार्टी से जुड़ना बिहार की विकास यात्रा को और गति देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जदयू हमेशा किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ पेशेवर वर्गों के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में जदयू के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया।


विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर प्रबुद्ध वर्ग के बीच जदयू की यह पैठ काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने राज किशोर डांगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस सफल कार्यक्रम के माध्यम से जदयू ने नवादा जिले में अपनी सांगठनिक पकड़ को और मजबूत करने का सकारात्मक संदेश दिया है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट