LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: 5 साल बाद हुआ बिहार चिकित्सा संघ चुनाव, नवादा सदर अस्पताल में निर्विरोध चुनी गई नई टीम, जानें किसे मिली कमान

Bihar News: नवादा के सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की नवादा इकाई के चुनाव पूरी शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गए। लगभग 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव में कुल 35 पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन हु

Nawada health workers union elections
Nawada health workers union elections- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवादा सदर अस्पताल में बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (नवादा इकाई) का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निर्विरोध तरीके से संपन्न हो गया। करीब 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव में कुल 35 पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। शुरुआती विरोध के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों की एकजुटता के चलते चुनाव बिना किसी विवाद के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

5 साल बाद हुआ चुनाव 

चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ कर्मचारियों ने यह सवाल उठाया कि पदाधिकारियों के सेवानिवृत्त या इस्तीफा देने के बाद इतने लंबे समय तक चुनाव क्यों नहीं कराए गए। इस संबंध में प्रदेश स्तर के नेताओं से स्पष्टीकरण भी मांगा गया। हालांकि, सभी सदस्यों ने आपसी समझदारी दिखाते हुए निर्विरोध चुनाव कराने पर सहमति जताई। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ नेता चितरंजन सिंह, किशोरी प्रसाद, रामस्वरूप, विजय कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग किया।

Diarch GO

नव-निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष पद पर अमित कुमार, सचिव पद पर प्रशांत कुमार सिन्हा, संयुक्त मंत्री के रूप में संतोष कुमार पासवान, नीतू कुमारी, नवल प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, शालिनी कुमारी, फुल कुमारी और दिनेश कुमार यादव चुने गए। उपाध्यक्ष पदों पर अनिता कुमारी, रजनी कुमारी, सीता कुमारी, सोनी कुमारी, निशा कुमारी, सुनैना कुमारी और पूजा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।संघर्ष मंत्री के रूप में ललिता कुमारी और रंजू कुमारी, महिला संयोजिका पद पर करुणा कुमारी, स्वामी भारती, नीलू शरण कुमारी तथा रीना कुमारी, जिला प्रतिनिधि के रूप में राजाराम प्रसाद सिंह और संदीप कुमार सिंह, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार निर्वाचित हुए।

कर्मचारियों की मांगों को लेकर होगा संघर्ष

चुनाव के बाद सचिव प्रशांत कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह चुनाव स्वास्थ्य कर्मियों की एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि संगठन अब कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को प्राथमिकता के साथ उठाएगा। इनमें हर तीन महीने में रोस्टर परिवर्तन, सरकार द्वारा घोषित सुविधाओं का समय पर लाभ, सेवानिवृत्ति के समय सम्मानजनक विदाई और बिना किसी परेशानी के प्रक्रिया पूरी करना, तथा कर्मचारियों से उनके पद के अनुरूप ही कार्य लेना शामिल है।

NSIT
Nsmch

स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने का प्रयास 

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन के माध्यम से सभी मांगों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। यह चुनाव नवादा के स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए नई उम्मीद की किरण माना जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में बेहतर कार्य वातावरण और कर्मचारी कल्याण की दिशा में ठोस पहल की उम्मीद जगी है।