LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: नवादा की जिला जज शिल्पी सोनीराज का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, इलाके में शोक की लहर

Bihar News:

जिला जज
जिला जज शिल्पी सोनीराज का निधन - फोटो : reporter

Bihar News:  नवादा सिविल कोर्ट की जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिल्पी सोनीराज का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि नवादा स्थित उनके सरकारी आवास पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें तुरंत नवादा के धर्मशीला देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

जिला जज का आकस्मिक निधन

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीओ अमित अनुराग और डीएसपी हुलास कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और न्यायिक पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। जिला के पीपी मनोज कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है, हालांकि मौत के सटीक कारणों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 

Diarch GO

इलाके में शोक की लहर 

अस्पताल प्रशासन की ओर से भी फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। शिल्पी सोनीराज हाल ही में 25 जनवरी को आयोजित एक फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट में भी शामिल हुई थीं। उस दौरान उन्होंने खेल को प्रेम और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताया था, न कि हार-जीत का। उनकी कार्यशैली और सकारात्मक सोच को लेकर लोग उन्हें प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं। फिलहाल उनके आकस्मिक निधन के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों के साथ-साथ न्यायिक समुदाय भी स्तब्ध है।

 नवादा से अमन की रिपोर्ट